Home Uncategorized कोरिया में आयोजित रामकथा में लगा बीजेपी प्रत्याशी का पोस्टर,नाराज हुए नेता...

कोरिया में आयोजित रामकथा में लगा बीजेपी प्रत्याशी का पोस्टर,नाराज हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत

0
83

acn18.com एमसीबी / एमसीबी जिले के चिरमिरी में कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा शुरु हो गई है. कथा के प्रचार प्रसार के लिए बड़े बड़े तोरण द्वार बनाए गए हैं. बैनर पोस्टर भी लगाए हैं. जिसे लेकर डॉ.चरणदास महंत नाराज हो गए हैं.बागेश्वर धाम महाराज की कथा से पहले बीजेपी नेताओं के पोस्टर देख चरणदास महंत भड़क गए।

vlcsnap 2024 04 27 13h14m31s273

एमसीबी जिले के चिरमिरी में कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होने से बहले ही कथा के प्रचार प्रसार के लिए बड़े बड़े तोरण द्वार बनाए गए हैं. बैनर पोस्टर भी लगाए हैं. जिसे देखकर डॉ.चरणदास महंत नाराज हो गए हैं.पत्नी ज्योत्सना महंत के प्रचार के लिए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत लगातार सभाएं कर रहे हैं. कोरबा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है.जहा चिरमिरी में चुनाव से पहले बागेश्वर धाम महाराज की कथा भी होनी है. कथा की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल पर बड़े बड़े तोरणद्वार बनाए गए हैं. तोरणद्वार में बीजेपी नेताओं के फोटो लगे हैं. प्रचार के दौरान जब नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत कोरिया पहुंचे तो फोटो देख भड़क गए. महंत ने कहा कि ये गलत है. धार्मिक आयोजन में प्रत्याशी का फोटो लगाना ठीक नहीं है।

प्रत्याशी का फोटो पोस्टर में देख नाराज हुए महंत चरणदास महंत ने कहा कि फ्लेक्स में प्रत्याशी का फोटो छपा है वो गलत है. ऐसा नहीं करना चाहिए था. चुनाव और धर्म दोनों का काम अलग है. धर्म को बाकी कामों से अलग रखना चाहिए. दरअसल चिरमिरी में बागेश्वर महाराज की कथा का पोस्टर लगा था जिसमें कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय की तस्वीर भी हाथ जोड़े लगी थी. महंत इसी फोटो को देखकर नाराज हुए।