Home Uncategorized SIR पर सियासी संग्राम, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार,...

SIR पर सियासी संग्राम, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार, सत्यलता मिरी ने दी बहस की चुनौती. Video

0
5

Acn18. Comजांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस SIR की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगा रही है कि इस प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और इसका फायदा भाजपा को पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

कांग्रेस के आरोपों के बीच भाजपा ने प्रेस वार्ता कर पलटवार किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि SIR मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम बनाए रखना और अपात्र नामों को हटाना है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए निर्वाचन आयोग के कथित दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस के पुराने कार्यकाल पर भी सवाल उठाए।

सत्यलता आनंद मिरी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का बचाव करते हुए राहुल गांधी को कांग्रेस के कार्यकाल, आपातकाल और निर्वाचन से जुड़े मुद्दों पर आमने-सामने बहस की चुनौती भी दी। वहीं कांग्रेस SIR को लेकर लगातार सवाल उठा रही है। दोनों दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मुद्दा अब जांजगीर-चांपा में भी सियासी तकरार का केंद्र बन गया है।

 

 

error: Content is protected !!