Home छत्तीसगढ़ चाकूबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पारिवारिक कार्यक्रम में घुसकर 3 लोगों...

चाकूबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पारिवारिक कार्यक्रम में घुसकर 3 लोगों को किया था घायल, 7 आरोपी गिरफ्तार…

0
156

acn18.com    बिलासपुर. न्यायधानी के सरकण्डा थाना क्षेत्र में रविरात हुई चाकूबाजी के 7 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. आरोपी मुन्नू खान, रिंकू खान, अकबर खान, असरफ खान, सलमान खान, खिजाम खान, सहाजद खान ने छट्ठी कार्यक्रम के दौरान 3 लोगों से आपसी विवाद के चलते मारपीट और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.

जानकारी के अनुसार, सरकण्डा के अशोक नगर मुरूम खदान निवासी ओमप्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर (23 वर्ष), पिता दयादास मानिकपुरी ने बीते दिन 2 फरवरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रात में करीब 9.30 बजे खाना खाकर घर के बाहर खड़ा था, तभी मोहल्ले का संजू दौड़ते हुये आया और बताया कि पप्पू साहू के घर छट्ठी कार्यक्रम के दौरान श्रवण साहू और मुन्नू खान लोगों से झगड़ा विवाद हो रहा है. इस पर उसने मौके पर जाकर देखा तो श्रवण साहू को उक्त 7 आरोपी मिलकर लात मुक्के डंडे से मारपीट कर रहे थे.21

ओमप्रकाश ने मारपीट को रोकने की कोशिश की, तो रिंकू खान ने पीछे से पकड़ा और मुन्नू खान मेरी हत्या करने के नियत से चाकू निकालकर पेट में ताबड़तोड़ वार कर चोट पहुंचाया, इसी बीच पीछे से भी किसी ने उसके सिर पर डण्डे से वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर गया.

प्रार्थी ओमप्रकाश ने शिकायत में यह भी कहा कि सभी 7 आरोपियों ने एक राय होकर श्रवण साहू और मुझे हत्या करने के नियत से मारपीट और चाकू से हमलाकर मौके से फरार हैं.

error: Content is protected !!