Home KORBA कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का जनआक्रोश! बांगो के जंगलों से...

कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का जनआक्रोश! बांगो के जंगलों से संदेही गिरफ्तार, फांसी की मांग तेज आक्रोशित लोंगो ने रजगामार पुलिस चौकी का किया घेराव.video

0
5

Acn18. Com. मनोज दिनकर रजगामार.कोरबा के रजगामार में सात वर्षीय मासूम भव्या की हत्या के मामले में संदेही की गिरफ्तारी के बाद भी लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। चार दिनों तक लापता रही बच्ची का शव मिलने के बाद क्षेत्र में गम और गुस्से का माहौल है।

 

जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर की रात बांगो के जंगलों से संदेही अमित चौहान को पकड़ा गया। फिलहाल उसे बालको थाना में रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 

मासूम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग उठाई। वहीं, कुछ लोगों ने उत्तर प्रदेश की पुलिस कार्रवाई का हवाला देते हुए सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन की मांग भी की।

 

बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

फिलहाल, पुलिस जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाई जाए।

error: Content is protected !!