Home KORBA शरद पूर्णिमा पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, दमा रोगियों को...

शरद पूर्णिमा पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, दमा रोगियों को मिलेगी चित्रकूट की औषधि, 25 अक्टूबर को निहारिका रोड स्थित श्री शिव औषधालय में आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श. Video

0
16

Acn18. Com.शरद पूर्णिमा के अवसर पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 25 अक्टूबर, रविवार को स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में श्वास और दमा रोगियों को चित्रकूट की प्रसिद्ध औषधि निःशुल्क वितरित की जाएगी।

 

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद, आरोग्य भारती और आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर निहारिका रोड स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स के पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।

 

शिविर में नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, डॉ. वागेश्वरी शर्मा और डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी सेवाएं देंगे। यहां आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म, योग और प्राणायाम संबंधी परामर्श के साथ श्वास रोगियों को निःशुल्क श्वास मित्र काढ़ा भी पिलाया जाएगा।

 

शिविर में पंजीयन और निर्धारित समय की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

error: Content is protected !!