spot_img

बीजापुर में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़:एक वर्दीधारी महिला माओवदी ढेर, शव समेत हथियार बरामद, कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर

Must Read

acn18.com बीजापुर /छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में जवानों ने एक वर्दीधारी महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। जिसका शव भी बरामद किया गया है। फिलहाल महिला नक्सली की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मौके से हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान भी बरामद किए गए हैं। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माओवादियों के PLGA कंपनी नंबर दो के कमांडर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य दिनेश के साथ अन्य वर्दीधारी माओवादी मौजूद हैं। कोरचोली और तुड़का के जंगल में मीटिंग ले रहे हैं। इसी सूचना के बाद STF, DRG और CRPF की संयुक्त टीम को सोमवार की शाम ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जवानों ने इलाके को घेर रखा था।

वहीं आज मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में जवानों ने एक महिला वर्दीधारी महिला माओवादी को ढेर कर दिया है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं। मुठभेड़ रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव को बरामाद किया गया है।

शव के पास से ही एक 12 बोर बंदूक समेत विस्फोटक सामान भी बरामाद किए गए हैं। फिलहाल मृत नक्सली की पहचान नहीं हुई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि यह बड़े कैडर की नक्सली है। इधर, पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ स्थल में कई जगह खून के निशान मिले हैं। ऐसे में कुछ और नक्सलियों के घायल और मारे जाने का दावा फोर्स कर रही है। बीजापुर के SP आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि, जवान अभी लौटे नहीं हैं। सर्चिंग जारी है।

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए चैत्र नवरात्रि में जरूर रखें रंगों का विशेष ध्यान

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -