Home KORBA 5 राज्यो के होटलों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले...

5 राज्यो के होटलों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आदतन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

0
40

 

 

जगदलपुर के कोतवाली पुलिस ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, करीब 5 राज्यों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से पुलिस के चंगुल से बच निकलने वाले इस शातिर चोर को आखिरकार बस्तर पुलिस ने धर दबोचा है, जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार ने बताया जगदलपुर रायपुर रोड में स्थित होटल एंबीशन के मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई की अनिमेष बक्शी नाम का एक युवक उनके होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करने आया हुआ था, अपने जॉइन के कुछ दिन बाद ही उसने रिसेप्शन के ड्रॉज में रखें 1 लाख रुपये पर अपना हाथ साफ करके फरार हो गया… इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई, सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ साथ साईबर टीम की मदद से आखिरकार आरोपी को पुणे शहर से गिरफ्तार किया गया… आरोपी झारखंड के रांची का रहने वाला है जो अलग-अलग राज्यों में इसी तरह किसी भी संस्था में काम कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था और फरार हो जाता था…. सीएसपी सुमित कुमार के अनुसार आरोपी ने तिरुपति आंध्र प्रदेश, गोवा, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और पुणे के होटलों में भी इसी तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया है… लेकिन इन राज्यों में पुलिस को चकमा देकर आरोपी लगातार फरार होता रहा…आरोपी अनिमेष बक्शी ने एम्बिशन होटल के मैनेजर को भी चैलेंज किया था कि उसे पकड़ पाना मुश्किल है …बस्तर पुलिस ने चैलेंज स्वीकार किया और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार किया गया…

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है….

 

 

error: Content is protected !!