सोशल मीडिया पर *हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी* करने का मामला सामने आने के बाद *कटघोरा पुलिस ने इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ FIR दर्ज* कर ली है।
*क्या है पूरा मामला*
आरोप है कि *इंस्टाग्राम यूजर नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी* ने सावन के पवित्र महीने में *भगवान शिव और सनातन देवी-देवताओं* पर अमर्यादित पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट वायरल होने के बाद क्षेत्र में नाराजगी फैल गई।
इस मामले को लेकर *भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिकसेना* समेत कई पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक कटघोरा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की टिप्पणी से *श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत* हुई हैं।
*पुलिस ने BNS की धारा 299 में दर्ज की FIR*
मामले की गंभीरता को देखते हुए *कटघोरा थाना पुलिस* ने आरोपी नितेश मिरी के खिलाफ *भारतीय न्याय संहिता की धारा 299* के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने पोस्ट की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म या आस्था को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






