Home KORBA PM Modi in Himachal Live: ‘इन लोगों ने प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया...

PM Modi in Himachal Live: ‘इन लोगों ने प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया था…, हिमाचल में इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे पीएम मोदी

0
108

Acn18.com/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा।

गरीब सामान्य वर्ग में भी होते हैं

पीएम ने कहा कि 60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं। उनको भी आरक्षण की जरूरत है, कांग्रेस ने इन समाज के बारे में कभी सोचा ही नहीं। मोदी ने आकर सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए 10% आरक्षण किया और इस देश में कोई झगड़ा नहीं हुआ। इसके कारण आज हमारे समाज के लोगों को अलग-अलग स्थान पर अवसर मिल रहा है।

डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं काता

पीएम मोदी ने कहा कि जब बॉर्डर स्टेट में सड़क बनाने की बात आती थी… तो कांग्रेस के हाथ-पांव फूल जाते थे। कांग्रेस डर जाती थी कि अगर सड़क बनाई तो उसी सड़क से दुश्मन भीतर आ जाएगा। ऐसी डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं खाती।

सत्ता पाने के लिए झूठ बोला

पीएम ने कहा कि एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल, सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला। इन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में ये होगा, वो होगा। लेकिन पहली कैबिनेट में कुछ भी नहीं हुआ, बल्कि कैबिनेट ही टूट-फूट गई।

मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता

पीएम मोदी ने कहा हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना हौसला बुलंद रखना सिखाया है। हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना सिर गर्व से ऊंचा रखना सिखाया है। मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता।

लेकिन कांग्रेस, मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती। कांग्रेस को भारत माता की जय कहने से दिक्कत है, कांग्रेस को वंदे मातरम् कहने से दिक्कत है। ऐसी कांग्रेस कभी हिमाचल का भला नहीं कर सकती।

हिमाचल 4-0 से हैट्रिक लगाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में 5 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। भाजपा-एनडीए की सरकार बननी पक्की हो चुकी है। अब हिमाचल 4-0 से हैट्रिक लगाएगा। हम देवभूमि के लोग हैं हमारी एक भी चीज कभी बेकार नहीं जाने देते। तो कोई हिमाचली अपना वोट बेकार जाने देगा क्या? वे उसे ही वोट देगा जिसकी सरकार बनेगी।

मोदी जान की बाजी लगा देगा: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है। हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा।