Home Astrology पिकअप वाहन नहर में गिरा पांच लोग लापता,अधिकारियों की टीम घटनास्थल के...

पिकअप वाहन नहर में गिरा पांच लोग लापता,अधिकारियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना

0
160

Acn18.com/कोरबा जिले के प्रवेश द्वार मुकुंद पुर से मड़वा रानी के समीप बसे गांव खरहरी जा रहा एक पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। बताया जा रहा है की शक्ति जिले के रेड़ा गांव निवासी कई ग्रामीण खरहरी आ रहे थे उनका पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा इस वाहन में सवार कुछ लोग तो बाहर निकलने में सफल हो गए लेकिन पांच लोग अब तक लापता हैं लापता लोगों में दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। पिकअप का चालक फरार हो गया है मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है।इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी समय तमाम पुलिस अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और विवरण की प्रतीक्षा है