Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में 40 लोगों से भरी पिकअप पलटी: महिला समेत 2 की...

छत्तीसगढ़ में 40 लोगों से भरी पिकअप पलटी: महिला समेत 2 की मौत, 15 की हालत गंभीर; बेटी को लेने उसकी ससुराल जा रहे थे

0
156

Acn18.com बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले 40 लोगों से भरा पिकअप वाहन ग्राम सोनपुरी में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला और बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 38 लोग घायल हैं, जिनमें से 15 लोगों की हालत गंभीर है। ये लोग शादी के बाद बेटी को लेने पहली बार उसकी ससुराल जा रहे था। मामला कोटा थाना क्षेत्र की बेलगहना चौकी इलाके का है।जानकारी के मुताबिक, बेलगहना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी के रामायण भानू की बेटी की शादी 2 दिन पहले मटियाडांड में हुई थी। शनिवार को परिवार के लोग पहली विदाई के लिए बेटी की ससुराल मटियाडांड जा रहे थे। पिकअप में परिवार की महिलाओं समेत 40 लोग सवार थे।

1000118838

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसापिकअप के ड्राइवर ने गांव से निकलते ही गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। गांव से निकलकर तालाब के पास तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू हो गई और सड़क से उतरकर पलट गई। इससे पिकअप सवार कुछ लोग गाड़ी के नीचे दब गए। वहीं, ज्यादातर लोग दूर जाकर गिरे।हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही रेस्क्यू शुरू किया।

1000118839

गांववालों की मदद से लोगों को निकाला बाहरजानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गांव वालों की मदद से वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में धूमा में रहने वाली पंचकुंवर भैना (45) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।हादसे में घायल बाकी के 39 लोगों को केंदा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें से ज्यादातर लोग जिन्हें ज्यादा चोट नहीं आई थी, उनका इलाज कर कुछ को घर भेज दिया गया, बाकी का इलाज यहीं जारी है।इलाज के दौरान बुजुर्ग की भी मौतहादसे में 16 लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें इलाज के लिए रतनपुर और बिलासपुर सिम्स लाया गया। 65 वर्षीय बुजुर्ग गंगाराम की रतनपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है।

error: Content is protected !!