Home छत्तीसगढ़ अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने पर...

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने पर बिफरे पीसीसी चीफ दीपक बैज, कहा- देश से माफी मांगे मोदी

0
100

acn18.com  रायपुर। अमेरिका ने अवैध तरीके से रह रहे 104 भारतीयों को वापस भारत भेज दिया है. अमेरिका को इस कदम को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने देश के लिए शर्मनाक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने को कहा है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति प्रवासी भारतीयों को अमेरिका से बाहर भेज रहे हैं. विश्वगुरु कहने वाले पीएम कहां गए हैं. इतनी शर्मनाक घटना, इतना अपमान भारत क्यों सह रहा है. इस घटना के लिए देश से उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद अवैध तरीके से रह रहे बाहरी लोगों को डिपोर्ट करने के आदेश दिए थे. इस कड़ी में 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार (5 फरवरी) को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा.

भारत लाए गए 104 अप्रवासियों में सबसे ज्यादा हरियाणा और गुजरात के 33-33 लोग शामिल है. इसके अलावा पंजाब के 30, महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश-चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल हैं. इनमें 8–10 साल के बच्चों के साथ कुछ परिवार भी शामिल हैं.

error: Content is protected !!