Home KORBA हसदेव नदी में तीन युवकों के डूबने का मामला,दूसरे युवक की भी...

हसदेव नदी में तीन युवकों के डूबने का मामला,दूसरे युवक की भी लाश मिली,तीसरे की तलाश जारी

0
158

Acn18.com/दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीन युवकों में से दो युवकों की लाश बरामद कर ली गई है। सुबह के वक्त जहां सागर चौधरी का शव बरामद किया गया वहीं दोपहर होते तक बजरंग प्रसाद की लाश भी एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने बरामद कर लिया,बताया जा रहा है,कि बजरंग का शव भी जलकुंभी के नीचे फंसा हुआ था, तीन में से दो युवकों की लाश मिलने के बाद यह पुख्ता हो गया है,कि तीसरे युवक की लाश भी जल्द बरामद कर ली जाएगी। अब केवल आशुतोष सोनकर का पता लगाना रह गया है। अधिकारियों ने कहा है,कि तीसरे युवक को भी जल्द खोज लिया जाएगा।

error: Content is protected !!