Home छत्तीसगढ़ दीक्षा महिला समिति द्वारा राहगीरों को मिला उपहार, गर्मी में राहगीरों की...

दीक्षा महिला समिति द्वारा राहगीरों को मिला उपहार, गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाएंगी प्याऊ

0
119

Acn18.com/श्रद्धा महिला मण्डल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा पूनम मिश्रा व उनके सहयोगियों के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो से प्रेरित होकर व समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुये दीक्षा महिला समिति, दीपका शाखा द्वारा दीपका क्षेत्र के प्रगति नगर आवासीय परिसर स्थित शॉपिंग सेंटर में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस सुअवसर पर समिति की सदस्याए रानी प्रसाद, संगीता सिंह, पुष्पा खन्ना,अनूपा सेनगुप्ता, प्रीति मेश्राम,अंजू दयाल, विभा सिंह, श्रीमती श्यामला भास्कर, संगीता तिर्की, मधु शर्मा, सुधा दुबे व किरण राठौड़ मौजूद रहीं ।

इस उत्कृष्ट कार्य से तेज गर्मी में राहगीरों को शुद्ध पेय जल की समस्या से निदान मिलेगा ।

error: Content is protected !!