भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट
– बस हादसा – कई घायल
– जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। बताया जा रहा है कि बस कोरबा से सरायपाली की ओर जा रही थी, तभी ग्राम कन्नौद के पा
स यह भीषण हादसा हो गया।
बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
इस दुर्घटना में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी बिर्रा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बस चालक का नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई।
फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।




