Home KORBA बालको वनपरिक्षेत्र में नर हाथी के लगातार विचरण से दहशत, सुरक्षा को...

बालको वनपरिक्षेत्र में नर हाथी के लगातार विचरण से दहशत, सुरक्षा को लेकर वन विभाग अलर्ट. देखिए वीडियो ..

0
114

बालको . बालको वनपरिक्षेत्र के जंगलों में पिछले दो दिनों से नर हाथी के लगातार विचरण से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और गांवों के आसपास उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। विभाग के अनुसार नर हाथी बेला, केसालपुर, दूधीटागर और खेतार के जंगल में देखा गया। वहीं वन विभाग के अधिकारी ने ग्रामीणों, राहगीरों और पिकनिक मनाने वालों को जंगल व हाथी प्रभावित मार्गों पर न जाने की चेतावनी दी है। टीम ने भीड़ न लगाने, शोर-शराबा और हाथी को उकसाने से बचने की सलाह दी है। सुरक्षा के मद्देनजर बालको नाका–कॉपी पॉइंट मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कुछ दिन पहले भी इस मार्ग को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया था। रात में जंगल की ओर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है और गांवों में मुनादी और संदेशों के जरिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

error: Content is protected !!