Home KORBA घर के छत पर सो रहा पहाड़ी कोरवा युवक गिरा नीचे, गंभीर...

घर के छत पर सो रहा पहाड़ी कोरवा युवक गिरा नीचे, गंभीर रुप से घायल होने के बाद अस्पताल में किया गया दाखिल

0
145

Acn18.com/लेमरु थानांतर्गत ग्राम जामभांटा में अपने घर के छत के उपर सो रहा एक पहाड़ी कोरवा युवक 15 फिट उपर से जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में युवक को काफी चोट लगी है जिसे डायल 112 की सहायता से अस्पताल में भर्ती किया गया। 27 वर्षीय इतवार सिंह घर पर लाईट नहीं होन के कारण गर्मी से परेशान होकर छत पर सो रहा था। नींद में ही वो शौच के लिए नीचे उतर रहा था इसी दौरान जमीन के धोखे में वह नीचे गिर पड़ा। 15 फिट की उंचाई से गिरने के कारण युवक को काफी चोट लगी है। फिलहाल उसका उपचार अस्पताल में जारी है।

error: Content is protected !!