Home Uncategorized मंदिर में घुसा भालू, तेल का डिब्बा लेकर हुआ फरार, CCTV वीडियो...

मंदिर में घुसा भालू, तेल का डिब्बा लेकर हुआ फरार, CCTV वीडियो सामने आने से ग्रामीणों में दहशत. Video

0
2

Acn18. Com.बालोद वन परिक्षेत्र के भैंसबोड़ गांव में भालू की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रात के अंधेरे में गांव में घुसे भालू ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा। भालू मंदिर के अंदर घुसा और वहां रखा तेल का डिब्बा लेकर बाहर निकल गया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।

बताया जा रहा है कि भालू रात के समय गांव में विचरण कर रहा था। इसी दौरान वह मंदिर के अंदर पहुंच गया और वहां रखा तेल का डिब्बा उठाकर ले गया। भालू की इस चहलकदमी का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी भालू गांव में दस्तक दे चुका है। बालोद वन परिक्षेत्र से लगे कई गांवों के आसपास लगातार भालू की मौजूदगी बनी हुई है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को अकेले बाहर नहीं निकलने और भालू दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की सलाह दी गई है। फिलहाल गांव में भालू की आवाजाही ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

error: Content is protected !!