Acn18. Com.अंबिकापुर के उदयपुर क्षेत्र में उत्पाती हाथी कबरा को पकड़ने के लिए वन विभाग का ऑपरेशन दूसरे दिन भी शुरू हो गया है। पहले दिन तमाम कोशिशों के बावजूद हाथी को ट्रेंकुलाइज नहीं किया जा सका था। इसके बाद वन विभाग के बड़े अधिकारियों ने पूरी रात उदयपुर में ही कैंप किया।आज सुबह एलिफेंट ट्रैकर्स की मदद से हाथी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश शुरू की गई है। संभावना जताई जा रही है कि कबरा हाथी 17 हाथियों के एक दल में शामिल हो गया है। बताया जा रहा है कि वह दल के दूसरे हाथियों के साथ द्वंद की स्थिति में था।आज फिर कुमकी हाथी, विशेषज्ञ डॉक्टरों और वाइल्डलाइफ टीम की मदद से उसे ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया जाएगा।इधर, हाथी की मौजूदगी और संभावित खतरे को देखते हुए सायर और कुदरबसवार इलाके के करीब 14 से 15 स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।





