Home KORBA हरदीबाजार में मंदिर की दीवार में छिपा मिला 8 फीट का अजगर,...

हरदीबाजार में मंदिर की दीवार में छिपा मिला 8 फीट का अजगर, जितेंद्र सारथी की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

0
3

Acn18. Com.कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के आंगन में बने मंदिर की दीवार के भीतर 8 फीट लंबा विशाल अजगर छिपा मिला। अजगर को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए।सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यू प्रमुख जितेंद्र सारथी ने टीम के सदस्य राकेश मानिकपुरी को मौके पर भेजा। अजगर दीवार के अंदर ऐसी जगह फंसा था, जहां से उसे निकालना काफी मुश्किल था।

आखिरकार अजगर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दीवार का कुछ हिस्सा तोड़ना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में उसके प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया।

अजगर के रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और टीम का आभार जताया।

जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि रेस्क्यू टीम को सूचना दें.

error: Content is protected !!