Acn18. Com.जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान जांजगीर-चांपा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिला मुख्यालय जांजगीर के अमरैया पारा वार्ड नंबर 23 में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई है। दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली महिला से मारपीट की और करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत 8 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान छत पर आहट सुनकर बाहर निकली तो गमछे से चेहरा ढके दो युवक दिखाई दिए। आरोप है कि दोनों बदमाश महिला को जबरन कमरे में ले गए और अलमारी की चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और 8 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।





