Home Uncategorized ऑनलाइन बैटिंग मामला : इंस्टाग्राम और टेलीग्राम को बैन करने सीएम भूपेश...

ऑनलाइन बैटिंग मामला : इंस्टाग्राम और टेलीग्राम को बैन करने सीएम भूपेश बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र …

0
151

acn18.com रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े सोशल मीडिया एप टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, वेब, यूआरएल पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है.

सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है. विगत समय में ऑनलाईन बेटिंग, गेमिंग के माध्यम से अवैध जुआ एवं सट्टा कारोबार का देशव्यापी विस्तार हुआ है तथा इसके संचालक एवं स्वामी विदेशों से उक्त अवैध कारोबार का संचालन करते आ रहे हैं.

काठमांडू में पावरलिफ्टिंग में मेडल जीते रेलवे कुली ने,अब भूटान में दूसरा इंटरनेशनल खेलने की तैयारी

error: Content is protected !!