Home Uncategorized पामगढ़ में पुल नहीं होने से किसानों की बढ़ी मुसीबत, खेतों तक...

पामगढ़ में पुल नहीं होने से किसानों की बढ़ी मुसीबत, खेतों तक पहुंचना हुआ मुश्किल,नहर पार करने के लिए 2 से 3 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर, किसानों ने प्रशासन से की पुल निर्माण की मांग. Video

0
2

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में नहर पर पुल नहीं होने से सैकड़ों किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्राम नकटीखार से डोंगाकोहरौद जाने वाले मुख्य माइनर नहर पर पुल निर्माण की मांग को लेकर भीम रेजिमेंट और किसानों ने कलेक्टर व पामगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। किसानों का कहना है कि पुल नहीं होने से उन्हें खेतों तक पहुंचने के लिए दो से तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।

पुल के अभाव में किसानों को खाद, बीज और कृषि उपकरण खेतों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहन भी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या फसल कटाई के दौरान होती है, जब हार्वेस्टर और ट्रैक्टर ले जाने के लिए किसानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। किसानों का कहना है कि नहर पर पुल बन जाने से उनकी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। इसी मांग को लेकर भीम रेजिमेंट और किसानों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि किसानों की इस परेशानी पर प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!