कोरबा जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में शनिवार शाम एक दुखद हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए 6 दोस्तों में से एक 25 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
*क्या है पूरा मामला*
जानकारी के अनुसार Sbh/SBS कॉलोनी माणिकपुर निवासी *सुधांशु ध्रुव* उम्र लगभग 25 वर्ष अपने 5 दोस्तों के साथ 05/07/2026 शनिवार शाम को सतरेंगा

घूमने गया था।
दोस्तों के साथ नहाने के दौरान सुधांशु अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
*SECL में अनुकंपा नियुक्ति पर थे*
सुधांशु ध्रुव SECL में अनुकंपा नियुक्ति पर कर्मचारी थे। जवान बेटे की इस तरह अचानक मौत से मानिकपुर कॉलोनी में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
*बारिश के मौसम में सतर्क रहने की अपील*
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान नदी, तालाब और सतरंगा जैसे जलाशयों में बिना सुरक्षा के न नहाएं। गहरे पानी और तेज बहाव से बचें।
इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।





