Home Astrology खाने के लिए गाय काटने वाला गिरफ्तार : घर पर पहुंची पुलिस...

खाने के लिए गाय काटने वाला गिरफ्तार : घर पर पहुंची पुलिस तो काटते हुए पकड़ाया आरोपी

0
13

 

 

 

कोटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करहीकछार गांव में गौ मांस के खिलाफ कार्रवाई करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में पुलिस ने गौ मांस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला थाना कोटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करहीकछार गांव का है, जहां पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल दबिश दी गई।

 

घर पर छापा, आरोपी गिरफ्तार

 

 

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी सुरेश सोनवानी अपने घर में गौ मांस काटते हुए पाया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान करीब 7 किलो मांस बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने टंगली समेत मांस काटने में उपयोग किए जा रहे अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। इन सभी सामानों को सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया है।

पूछताछ और कानूनी कार्रवाई शुरू

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है, पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है