शराब के नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात ट्रेलर को ठोकर मारकर नाली में घुसा बाल बाल बचे लोग,
02 दिनों के भीतर कुल 68 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ जब्ती और लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई
कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में सोमवार रात की घटना
कुसमुंडा थाना पुलिस ने 185 की कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
वही कोरबा पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा 02 दिनों के भीतर कुल 68 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई,
जिनमें दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहन चालक शामिल हैं। जांच के दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।




