Home Astrology एक हमाल ने दूसरे की कर दी हत्या, ओवर ब्रिज के नीचे...

एक हमाल ने दूसरे की कर दी हत्या, ओवर ब्रिज के नीचे चबूतरे पर मिली डेड बॉडी,देखिये हत्या का सीसीटीवी फुटेज

0
3

Screenshot 2026 06 29 16 29 08 92 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित मुख्य मार्ग पर ओवर ब्रिज के नीचे चबूतरे पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है. बताया गया कि वह हमाल का काम करता था. एक दूसरे हमाल के द्वारा ही उसकी हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई है. ओवर ब्रिज के चबूतरे पर मृतक मिला है. उसके शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं. इस घटना ने आसपास के लोगों को हैरान कर दिया. कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस की टीम यहां पहुंची और औपचारिक कार्रवाई की. पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आगे की जांच पड़ताल के बाद घटना के वास्तविक वजह का खुलासा हो सकेगा.