Home KORBA साफ-सफाई को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं, नालियों के लिए प्राक्कलन...

साफ-सफाई को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं, नालियों के लिए प्राक्कलन बनाएंगे: महापौर

0
126

Acn18.com/अगले कुछ दिनों में मानसून की उपस्थिति दर्ज हो जाएगी। इससे ठीक पहले आवश्यक श्रेणी की कार्यों को नगर पालिक निगम पूरा कर लेने के मूड में है। महापौर राज किशोर प्रसाद ने इसी कड़ी में ढोढ़ीपारा मोहल्ले का दौरा किया और यहां साफ सफाई संबंधी व्यवस्था का जायजा लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

67 वार्डो में फैले नगर निगम कोरबा के सामने अगली चुनौतियां मानसून सीजन को लेकर बनी हुई है। किसी भी कारण से कहीं भी जलजमाव और गंदगी फैलने की समस्या ना होने पाए इसे लेकर प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है। नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी आसपास के इलाके में लगातार दौरे कर रहे हैं ताकि वहां की समस्याओं को समझने के साथ जल्द से जल्द इसका समाधान किया जा सके नगर निगम कोरबा के महापौर राज किशोर प्रसाद ने इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 15 ढोढ़ीपारा का निरीक्षण किया और नागरिकों से मिलकर समस्या जानी। इस दौरान यहां से संबंधित परेशानियां और आवश्यकताएं महापौर की जानकारी में आई। ऐसे सभी बिंदुओं को नोट करने के साथ अधिकारियों को इस दिशा में जरूरी काम करने के लिए कहा गया है। एशियन न्यूज़ से चर्चा करते हुए महापौर ने बताया कि मानसून सत्र में खासतौर पर सभी रिहायशी क्षेत्रों का ध्यान रखा जाएगा। ढोढ़ीपारा में साफ-सफाई बेहतर तरीके से हो इसके लिए कोशिश की जाएगी और ऐसे कार्यों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

महापौर ने बताया कि ढोढ़ीपारा में कुछ स्थानों पर नालिया नही होने की जानकारी मिली है। हमने जोन के अधिकारियों को ऐसे कार्यों के लिए तत्काल प्राकलन बनाने के निर्देश दिए हैं।

वार्ड क्रमांक 15 में महापौर के निरीक्षण के दौरान पार्षद के अलावा संगठन से जुड़े लोग और वार्ड के नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।