परिजनों से नाराज होकर अस्पताल से निकली नवप्रसूता,पेड़ से लटका मिला शव

छुरी कला निवासी कांता केंवट पति अजय केंवट को 10 तारीख को प्रसव के लिए जीवांश अस्पताल जेंजरा में भर्ती कराया गया था।
डिलीवरी के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे SNCU/ICU में रखा गया था।
बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर कविता परिजनों से नाराज होकर अचानक अस्पताल से निकल गई।
परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे।
आज दोपहर 3 बजे ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका देखा।
सरपंच ने कटघोरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है।









