Home छत्तीसगढ़ घना जंगल, दुर्गम पहाड़ी, 3000 फीट ऊंचाई, बिना मंदिर स्थापित है गणेशजी...

घना जंगल, दुर्गम पहाड़ी, 3000 फीट ऊंचाई, बिना मंदिर स्थापित है गणेशजी की अनोखी प्रतिमा, यहां हुआ था भीषण युद्ध

0
5

दंतेवाड़ा: देशभर में सोमवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव की धूम छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में भगवान गणेश की एक ऐसी प्रतिमा है जो अपने आप में अनोखी है। घने जंगल में हजारों फीट की ऊंचाई पर स्थापित यह प्रतिमा खुले आसमान के नीचे है। यहां कोई मंदिर नहीं है। हम बात कर रहे हैं ढोलकल गणेश की।

error: Content is protected !!