Home देश दुनिया नया कोविड वैरिएंट स्मोकर्स-डायबिटीज पेशेंट के लिए खतरनाक:छत्तीसगढ़ में 19 एक्टिव मरीज,...

नया कोविड वैरिएंट स्मोकर्स-डायबिटीज पेशेंट के लिए खतरनाक:छत्तीसगढ़ में 19 एक्टिव मरीज, ज्यादातर होम आइसोलेशन में हो रहे ठीक, फैटेलिटी रेट सिर्फ 2 प्रतिशत

0
80

छत्तीसगढ़ में कोविड JN.1 को लेकर लाइट अलर्ट है। यहां 19 एक्टिव केस हैं। इनमें सबसे ज्यादा 13 रायपुर के हैं। वहीं दुर्ग में 3, बिलासपुर में 2 और बस्तर में 1 हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक नया वैरिएंट पुराने कोविड वैरिएंट की तुलना में कम खतरनाक है।

मेकाहारा के डॉ. आर के पांडा के मुताबिक ज्यादातर मरीज होम क्वारंटाइन में ही ठीक हो जा रहे हैं, लेकिन उन मरीजों को ज्यादा खतरा है, जिन्हें पहले से दूसरी या एक से ज्यादा बीमारियां हैं। खासकर डायबिटीज पेशेंट और चेन स्मोकर्स नए वैरिएंट के चपेट में जल्दी आ सकते हैं।

वहीं अगर देशभर की बात करें तो 9 राज्यों को छोड़कर बाकी स्टेट्स में कोविड का नया वैरिएंट JN.1 फैल चुका है। अब तक 4 हजार 302 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 44 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। हालांकि फैटेलिटी रेट सिर्फ 2% है।