Home Uncategorized नक्सली साजिश नाकाम, तोयामेटा–पड़बेदा के जंगल से 3 IED बरामद, जवानों ने...

नक्सली साजिश नाकाम, तोयामेटा–पड़बेदा के जंगल से 3 IED बरामद, जवानों ने किया डिफ्यूज

0
144

नारायणपुर . छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया। तोयामेटा–पड़बेदा जंगल क्षेत्र से तीन आईईडी बरामद किए गए, जिन्हें बम निरोधक दस्‍ते ने मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने मामले की पुष्टि की है।

यह कार्रवाई छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में की गई। सूत्रों से सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने गश्त पर निकली पुलिस टीम को निशाना बनाने के लिए पड़बेदा जाने वाले मादिन नदी किनारे पगडंडी मार्ग पर आईईडी लगा रखे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आईटीबीपी और नारायणपुर बीडीएस की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

जंगल क्षेत्र में प्रवेश से पहले सुरक्षा घेरा और फायर कवरेज सुनिश्चित किया गया। तलाशी के दौरान नदी किनारे पगडंडी मार्ग पर तीन आईईडी बरामद किए गए, जिनमें प्रत्येक का वजन लगभग तीन किलो था और कुकर बम के रूप में तैयार किए गए थे। बम डिस्पोजल टीम ने तकनीकी प्रक्रिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी वारदात टल गई।

error: Content is protected !!