अवैध कब्जा हटाने पहुंच नगर निगम का दस्ता
विरोध के बाद भी चल रहा है बुलडोजर
देखिए वीडियो
लोहे का पुल रातों-रात गायब कर देने के मामले में आरोपी मुकेश साहू उर्फ़ बरबट्टी का अवैध कब्जे की जमीन पर बना मकान तोड़ने नगर निगम कोरबा का दस्ता राताखार पहुंचकर अपने काम में जुट गया है। घर का बड़ा हिस्सा ढहा दिया गयाहै। 100 से अधिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम की मदद कर रहे हैं
कोरबा के राताखार बस्ती में सरकारी जमीन पर आलीशान मकान बनाकर रहने वाले मुकेश साहू के घर को जमीडोज करने नगर निगम का दस्ता जब पर्याप्त पुलिस बल के साथ पहुंचा तो वहां तोड़फोड़ का विरोध किया गया। बताया जाता है कि परिजनों के विरोध को नजरअंदाज कर नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने डोजर चलाना शुरु कर दिया। घर का बड़ा हिस्सा तोड़ दिया गया है अभी भी कब्जा हटाने की कार्रवाई जारी है




