Home KORBA कोरबा के मुकेश कुमार ने जीता मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब : कड़ी...

कोरबा के मुकेश कुमार ने जीता मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब : कड़ी मेहनत के दम पर 6वीं बार हासिल किया खिताब ,पत्नी को दिया सफलता का श्रेय

0
255

acn18.com कोरबा /कोरबा जिले के मुकेश गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर छठवीं बार मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब जीता है. जय हनुमान व्यायामशाला के तत्वाधान में सीएम छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग जिले के कुम्हारी में किया गया था, जिसमें मुकेश ने प्रदेश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों को धूल चटाते हुए मिस्टर छत्तीसगढ़ का टाइटल अपने नाम किया।

WhatsApp Image 2023 03 02 at 10.59.39 AM 1

मुकेश ने प्रतियोगिता के दौरान अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं. साथ ही प्रतिष्ठित सीएम ट्रॉफी मिस्टर और मिस्टर छत्तीसगढ़ जैसे पुरस्कार प्राप्त किए. कोरबा के बालको निवासी मुकेश गुप्ता लंबे समय से बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं. उनकी जी-तोड़ मेहनत का फल उन्हें मिस्टर छत्तीसगढ़ के खिताब के रूप में मिला.कोरबा के बालको नगर में रहने वाले 36 वर्षीय मुकेश गुप्ता 6 बार मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. मुकेश ने बताया कि कॉम्पिटिशन काफी मुश्किल था. अपनी पूरी मेहनत लगाने के बाद 6वीं बार मिस्टर छत्तीसगढ़ बन पाए हैं. आज की युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से कमजोर हो रही है. इसका मुख्य कारण है गलत दिनचर्या और नशा. युवाओं को अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए और बुरी आदतों को छोड़ खेल-कूद, योगाभ्यास या जिम में थोड़ी मेहनत करनी चाहिए।

मुकेश गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय पत्नी को दिया है। उसका कहना है,कि पत्नी की प्रेरणा स्वरुप आज वो इस मुकाम पर पहुंचा है। आग चलकर वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोरबा का नाम रौशन करना चाहता है।

WhatsApp Image 2023 03 02 at 10.59.40 AM 1

WhatsApp Image 2023 03 02 at 10.59.40 AM

WhatsApp Image 2023 03 02 at 10.59.42 AM      WhatsApp Image 2023 03 02 at 10.59.37 AM

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में फैसला थोड़ी देर में, कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे चारों आरोपी