spot_img

मुर्गे को घायल करने का मामला : जांच के दौरान जमीन विवाद का निकला मामला ,पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Must Read

acn18.com बिलासपुर/ बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने में बीते दिनों एक रोचक मामला सामने आया था। ग्राम सिलदहा में रहने वाली महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाना पहुंची। उसने अपने पड़ोसियों पर मुर्गे को घायल करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला यह जमीन विवाद का मामला है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

- Advertisement -

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सिलदहा में रहने वाली जानकी बिंझवार ने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले बगुल और उसकी पत्नी ने मुर्गे को घायल कर दिया है। महिला ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी। इस पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया। जांच के दौरान पता चला कि महिला का पड़ोसी बगुल मकान बना रहा है। जमीन विवाद के चलते जानकी इसका विरोध कर रही है।जिसके बाद भी वह मकान निर्माण नहीं रोक सकी। इसके चलते उसने अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने में शिकायत लेकर पहुंच गई। रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि दोनों को आपस में सुलह करने कहा गया था। इसके बाद भी उनके बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।ग्राम सिलदहा में रहने वाली जानकी बिंझवार रविवार की शाम थाना पहुंची। उसने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला बगुल और उसकी पत्नी दुर्गा मुर्गे को चोरी कर ले जा रहे थे। महिला ने इसे देख लिया। उसने बगुल और उसकी पत्नी से मुर्गे को छुड़ाया। मुर्गे को लेकर जब वह घर पहुंची तो पंख टूटे हुए थे। महिला मुर्गे को लेकर थाने पहुंची थी। उसकी शिकायत पर जांच की गई।

कोरबा के मुकेश कुमार ने जीता मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब : कड़ी मेहनत के दम पर 6वीं बार हासिल किया खिताब ,पत्नी को दिया सफलता का श्रेय

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -