Home Uncategorized बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में फैसला थोड़ी देर में, कड़ी सुरक्षा में कोर्ट...

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में फैसला थोड़ी देर में, कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे चारों आरोपी

0
243

acn18.com हाथरस /हाथरस के बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में थीड़ी देर बाद ही फैसला आने वाला है। मामले में चारों आरोपियों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया है। जिला कोर्ट के चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

हाथरस के एक गांव में 14 सितंबर, 2020 को मां और बेटी खेत में काम कर रहीं थीं। तभी युवती पर खेत में हमला हुआ। युवती के भाई ने गांव के ही संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बाद में युवती के बयानों के आधार पर रवि, रामू और लवकुश के नाम बढ़ाए गए। युवती का एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में इलाज चला। तबियत बिगड़ने पर 28 सितंबर को उसे अलीगढ़ से दिल्ली रेफर कर दिया गया। अगले दिन 29 सितंबर को उसकी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।

IMG 20230302 WA0014

बिटिया प्रकरण के नाम से चर्चित इस मामले में उस समय अभिनेता, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता आदि की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आईं थीं।

पुत्र ने की पिता की पिटाई , ग्राम दादरखुर्द की घटना ,पुलिस कर रही मामले की जांच