Home KORBA MP’s/MLA’s क्रिमिनल स्टेट्स रिपोर्ट जुलाई 2026 HC ने किया जारी

MP’s/MLA’s क्रिमिनल स्टेट्स रिपोर्ट जुलाई 2026 HC ने किया जारी

0
1

Screenshot 2026 08 25 19 58 52 89 e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f

 

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जुलाई 2026 तक लंबित सांसद-विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बिलासपुर, बलौदाबाजार,जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, रायपुर और राजनांदगांव की निचली अदालतों में चल रहे मामलों की स्थिति दर्ज है। बिलासपुर में विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चल रहे क्रिमिनल केस नंबर 541/2026 में बीएनएस की धारा 190, 191(2), 192 और 126(2) के तहत मामला दर्ज है। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में साक्ष्य के लिए 20 अगस्त 2026 की तारीख तय थी। रिपोर्ट में बलौदाबाजार में तत्कालीन विधायक किशोर नवरंगे और पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा समेत अन्य के मामले भी शामिल हैं। रायपुर में पूर्व व वर्तमान विधायकों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एसीबी स्पेशल कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग कोर्ट और सीजेएम कोर्ट में प्रकरण लंबित हैं। इनमें अरुणपति त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह यादव, चंद्रदेव प्रसाद राय, कावासी लखमा समेत अन्य के मामले शामिल हैं। कुछ मामलों में अगस्त और सितंबर 2026 की सुनवाई तिथियां निर्धारित की गई हैं। राजनांदगांव के मामलों पर भी हाईकोर्ट की नजर है। रिपोर्ट में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव समेत अन्य के खिलाफ सीजीपीडीआई एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज छह मामले दर्ज हैं। इनमें कुछ मामलों में हाईकोर्ट के पूर्व आदेश के अनुसार कार्यवाही स्थगित है, जबकि अन्य मामलों में आरोपियों की उपस्थिति के लिए प्रक्रिया चल रही है। कुल मिलाकर रिपोर्ट में अलग-अलग जिलों की अदालतों में सांसद-विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की वर्तमान स्थिति, सुनवाई की तारीख और अदालत की कार्रवाई का ब्यौरा दर्ज किया गया है।