Home छत्तीसगढ़ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे प्रदेश के सांसद-विधायक, विस अध्यक्ष रमन सिंह...

त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे प्रदेश के सांसद-विधायक, विस अध्यक्ष रमन सिंह ने पत्र लिखकर दिया आमंत्रण…

0
119

ACN18.COM     रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में स्नान के लिए 13 फरवरी को प्रयागराज चलने का आमंत्रण दिया है. यात्रा के लिए सांसद संतोष पांडेय और विधायक सुशांत शुक्ला से संपर्क करने को कहा गया है

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों के नाम लिखी चिट्ठी में बताया कि गंगा-यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी को प्रयागराज आमंत्रित किया है.

विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र में बताया कि लाखों वर्षों से आयोजित हो रहे सनातन धर्म के इस महानतम अनुष्ठान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया है. यही नहीं संगम तट पर छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए विष्णुदेव साय सरकार की ओर से आवास व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की है, जिसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है.

1323
error: Content is protected !!