Home KORBA फांसी लगाकर नवजात शिशु की मां ने कर ली खुदकुशी,निहारिका टॉकिज के...

फांसी लगाकर नवजात शिशु की मां ने कर ली खुदकुशी,निहारिका टॉकिज के बगल में मौजूद टपरी में मिली लाश

0
93

acn18.com कोरबा . कोरबा के निहारीका क्षेत्र में एक नवजात शिशु की मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका का नाम प्रियंका बिंझवार है ,जो ग्राम भैंसामुड़ा की निवासी थी। मृतका शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। प्रियंका ने किन कारणों से आत्महत्या की इस बात का पता नहीं चल सका है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई कर रही है।

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसामुड़ा निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका का शव निहारिका टॉकिज के बगल में टपरीनुमा होटल में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। मृतक का नाम प्रियंका बिंझवार है ,जो शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। बताया जा रहा है,कि उसके नवजात शिशु की सेहत खराब थी,लिहाजा उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था। रात को अपने बच्चे को दूध पिलाने के बाद वह अचानक गायब हो गई,जिसके बाद सुबह सुबह उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

error: Content is protected !!