Home Astrology नदी में लापता युवक का नहीं चला पता,मौसम की बेरुखी के कारण...

नदी में लापता युवक का नहीं चला पता,मौसम की बेरुखी के कारण रेस्क्यू में बाधा , अंतिम पल का वीडियो देखकर विह्वल है परिजन , देखिए लापता युवक का अंतिम वीडियो

0
3

Screenshot 2026 05 13 16 16 26 12 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

 

 

एसईसीएल कुसमुंडा में सेवारत डंपर ऑपरेटर के पुत्र निखिल का अब तक पता नहीं चला है उसे खोजने के लिए गोताखोर निरंतर प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनकी सफलता में मौसम भी बाधक बन रहा है. निखिल के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है इसी बीच दोस्तों द्वारा पानी में तैरते निखिल का वीडियो देखकर परिजन और दुखी हो रहे हैं। वह ईश्वर से कामना कर रहे हैं कि निखिल सही सलामत उनके सामने पहुंच जाए

 

मंगलवार के दोपहर से लापता निखिल अपने दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था गहरे पानी में दोस्तों के साथ छलांग लगाने वाले निखिल के अदृश्य हो जाने के बाद उसके दोस्तों ने इसकी सूचना निखिल के परिजनों को दे दी थी। मंगलवार की शाम से ही निखिल की तलाश जारी है लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है। बुधवार के अपरान्ह अचानक मौसम में आई तब्दीली के कारण रेस्क्यू में बाधा आ गई है

 

इसी बीच अहिरन नदी में निखिल के साथ नहाने गए उसके दोस्तों द्वारा निखिल का बनाया गया वीडियो उसके परिजनों को मिल गया जिसे देखकर पूरा परिवार विलख पड़ता है।