Home KORBA फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अभद्रता .पुलिस की गई शिकायत

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अभद्रता .पुलिस की गई शिकायत

0
131

Acn18.comकोरबा/ छत्तीसगढ़ – कोरबा जिले के पटेल पारा, सर्वमंगला रोड निवासी एवं JB न्यूज के संचालक मनीष जायसवाल ने बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मनीष जायसवाल का कहना है कि बजाज फाइनेंस के कर्मचारी लगातार उनके मोबाइल पर फोन करके जबरन लोन लेने का दबाव बना रहे थे। फोन कॉल उनकी पत्नी सुमन जायसवाल के नाम पर किए जा रहे थे, जिससे उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

img 20250521 wa00993420369127550124541
img 20250522 wa00895970434877934225792

मनीष जायसवाल ने बताया कि कई बार मना करने के बावजूद कंपनी के कर्मचारी सचिन राठौर नामक व्यक्ति ने उन्हें बार-बार फोन किया और जब उन्होंने लोन की प्रक्रिया की जानकारी मांगी, तो वह उनके घर पर आ कर समझाने की बात कही । घर आने से पहले जब उनका मोबाइल चार्ज खत्म हो गया, तो कर्मचारी ने दुर्व्यवहार करते हुए फोन पर उन्हें डांट लगाई। जब वह घर आया तो दुबारा लोन लेने का दबाव बनाया और नियम पूछने पर ब्याज दर अत्यधिक होने के बावजूद दबाव बनाया गया और मना करने पर अड़ियल व्यवहार किया।

जब मनीष और उनकी पत्नी ने लोन न लेने की बात कही, तो कर्मचारी भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि “गरीब लोग हमसे पूछते भी नहीं है”और लोन ले लेते है।, और मनीष जायसवाल के मानसिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। जब सुमन जायसवाल ने आईडी कार्ड मांगा, तो कर्मचारी कोई पहचान पत्र नहीं दिखा सका और बदतमीजी पर उतर आया। इसके बाद उसने पूरे घर का जायजा लिया और निकलते समय धमकी दी कि “देख लूंगा ”और भागने लगा।

img 20250522 wa00935302067976573280554

मनीष जायसवाल का कहना है कि जब कर्मचारी को यह पता चला कि वे JB न्यूज के संचालक हैं, तो वह भाग  गया।