Home KORBA गणेश विसर्जन में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस से बदसलूकी, गाली-गलौज और...

गणेश विसर्जन में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस से बदसलूकी, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा, आरोपी गिरफ्तार

0
9

Acn18. Com.कोरबा में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज कम कराने की समझाइश देना पुलिस को भारी पड़ गया। उरगा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 20 सितंबर की रात करीब 9 बजे ग्राम आमपाली मुख्य मार्ग का है। गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करते हुए डीजे बंद करने या आवाज कम करने की समझाइश दे रही थी।

इसी दौरान आमपाली निवासी 34 वर्षीय सुनील कुमार खड़िया ने पुलिस पार्टी के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उसने प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नेमदास के साथ गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 522/2026 दर्ज करते हुए धारा 221 और 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, निर्धारित मानकों के विपरीत डीजे बजाने के मामले में डीजे संचालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों में नियमों और ध्वनि मानकों का पालन करें और पुलिस के निर्देशों में सहयोग करें।

error: Content is protected !!