Home Uncategorized मंत्री श्यामबिहारी ने खोला विकास का पिटारा, एमसीबी को ₹25 करोड़ की...

मंत्री श्यामबिहारी ने खोला विकास का पिटारा, एमसीबी को ₹25 करोड़ की सौगात!

0
7

Acn18. Com MCB मनोज श्रीवास्तव एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखंड के ग्राम पंचायत कदरेवा में विकास कार्यों की करोड़ों की सौगात मिली है। स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल की मौजूदगी में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री का ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने खुद फावड़ा चलाकर निर्माण कार्यों की शुरुआत की।

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक क्षेत्र में तीन बड़े पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें करीब 5 करोड़, 3 करोड़ और 8 करोड़ रुपये की लागत वाले पुल शामिल हैं। इसके साथ ही 5 गौरव पथ भी बनाए जाएंगे।

इन सभी विकास कार्यों को मिलाकर करीब 25 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। वहीं करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पुल का लोकार्पण भी किया जाएगा।

इन परियोजनाओं से ग्रामीण इलाकों में सड़क और पुल-पुलिया की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और बरसात के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

error: Content is protected !!