मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के ग्राम लाई में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में उस समय अलग ही माहौल देखने को मिला, जब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal ने मंच से अपनी गायिकी का हुनर दिखाया। मंत्री ने मशहूर गीत “आधा है चंद्रमा, रात आधी” गाकर उपस्थित कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया।




