Home छत्तीसगढ़ Balod: चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता, जांच के...

Balod: चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता, जांच के लिए सैंपल भेजे गए भोपाल

0
35

बालोद जिले के दल्लीराजहरा में चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है…. पिछले कई दिनों से प्रतिदिन 50 से 70 चमगादड़ मृत मिल रहे हैं…. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने मौके का निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए हैं….. मृत चमगादड़ों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं…. डीएफओ की माने तो दल्लीराजहरा में लगातार हो रही चमगादड़ों की मौत के पीछे भीषण गर्मी या किसी संक्रमण की आशंका जताई जा रही है….. वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है…. विशेषज्ञ यह पता लगाएंगे कि मामला किसी वायरस या अन्य बीमारी से जुड़ा है या नहीं…. वही उन्होने लोगों से अपील की है कि मृत या बीमार चमगादड़ों को हाथ न लगाएं और इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें…..फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौतों की असली वजह सामने आ सकेगी… बता दे कि दल्लीराजहरा में चमगादड़ों की लगातार मौत ने वन विभाग और स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है….. अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं….

 

error: Content is protected !!