Home Astrology Raipur DEO कार्यालय के दस्तावेज कक्ष में भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर...

Raipur DEO कार्यालय के दस्तावेज कक्ष में भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर

0
109

Raipur DEO कार्यालय के दस्तावेज कक्ष में भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शनिवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कार्यालय के डॉक्यूमेंट स्टोर रूम में लगी, जहां बड़ी संख्या में शासकीय अभिलेख सुरक्षित रखे गए थे।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं है। एहतियातन आसपास की बिजली सप्लाई तत्काल काट दी गई, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नुकसान की वास्तविक मात्रा कितनी है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और क्षति का आकलन किया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना के बाद DEO कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल है।

error: Content is protected !!