Home Astrology  नहर में डूबने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

 नहर में डूबने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

0
71

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

नहर में डूबने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

एंकर – जांजगीर-चांपा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है,
जहां नहर में डूबने से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया अंतर्गत नवागांव का है।
आइए जानते हैं पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में…

जांजगीर-चांपा जिले के पकरिया गांव के आश्रित ग्राम नवागांव में रहने वाले
75 वर्षीय रामचरण साहू की नहर में डूबने से मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, रामचरण साहू सुबह करीब 9 बजे
अपने साले के यहां तीज-त्योहार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे।
बताया जा रहा है कि रास्ते में नहर के पास उनका पैर फिसल गया,
जिससे वे संतुलन खो बैठे और नहर में गिर गए।
स्थानीय लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।
मुलमुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।