Home Astrology ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, 4 बाइक-2 स्कूटी-2 साइकिल जलकर...

ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, 4 बाइक-2 स्कूटी-2 साइकिल जलकर खाक,उरगा के तिलकेजा में 5 लाख के नुकसान का अनुमान, जांच जारी,देखिये वीडियो

0
4

Screenshot 2026 07 10 13 51 46 17 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा स्थित आमापाली के पास देर रात *देवांगन ऑटो पार्ट्स* की दुकान में भीषण आग लग गई। आग में दुकान के अंदर रखे 4 बाइक, 2 स्कूटी और 2 साइकिल जलकर खाक हो गए। घटना में करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

*रात 10:30 बजे दिखी लपटें*

पीड़ित दुकान संचालक *सुनील कुमार देवांगन* ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे दुकान से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने आंगन में खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया और घर की ओर बढ़ने लगी।

 

परिवार और आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल को भी सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

 

*आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं*

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

 

पीड़ित ने उरगा थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

*पुलिस ने दर्ज किया मामला*

उरगा थाना प्रभारी *नवीन पटेल* ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुकान संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

 

आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।