कोरबा नगर निगम के सभा गृह में आज 11 नवनियुक्त एल्डरमेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह सभा गृह में आयोजित किया गया।
कलेक्टर *कुणाल दुदावत* ने सभी एल्डरमेन को संविधान के अनुरूप कार्य करने और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद*
शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री *लखन लाल देवांगन*, महापौर *संजू देवी राजपूत* सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त एल्डरमेन को बधाई दी और शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
नवनियुक्त एल्डरमेन के शपथ लेने के बाद अब नगर निगम की परिषद पूरी तरह से गठित हो गई है। इससे निगम के विभिन्न समितियों और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।





