Home छत्तीसगढ़ राजमिस्त्री की करंट से मौत, छत ढलाई के दौरान हुआ हादसा

राजमिस्त्री की करंट से मौत, छत ढलाई के दौरान हुआ हादसा

0
111

acn18.com/रायगढ़ में ढलाई काम कर रहा राजमिस्त्री 11 केवी हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। जिसे ईलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर में रहने वाला गनपत सोनी 28 साल राजमिस़्त्री का काम करता है। पिछले करीब 7-8 माह से कोसमनारा क्षेत्र में एक मकान को बनाने का काम कर रहा था। कल उस मकान के दूसरी मंजिल में ढलाई का काम गनपत सोनी व अन्य 5 लोगों के द्वारा किया जा रहा था।

तभी बिल्डिंग के उपर से गुजर रहे 11 केवी करंट प्रवाहित तार की चपेट में गनपत आ गया और दो मंजिल बिल्डिंग के उपर से गिर गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति मच गई। इसके बाद सभी ने तत्काल उसे गंभीर हालत में किसी तरह मेडिकल काॅलेज अस्पताल ईलाज के लिए लाए। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना कोतरा रोड थाना में दी गई। जहां पुलिस मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!